Ganesh Chaturthi 2025 

27 अगस्त से शुरू होगा बप्पा का 10 दिन का पर्व। पूरे भारत में उत्साह और भक्ति का माहौल। 

गणेश स्थापना का दिन 

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर गणपति की स्थापना की जाती है। शुभ मुहूर्त दोपहर 11:05 से 01:40 बजे तक। 

पहला दिन – स्वागत 

घर या पंडाल में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर मंत्रोच्चार और आरती के साथ स्वागत किया जाता है। 

दूसरा दिन – सजावट और भक्ति 

भक्त घरों को फूलों, रोशनी और रंगोली से सजाते हैं। हर ओर बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते हैं। 

तीसरा से सातवां दिन 

भजन, कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक सेवाओं के साथ माहौल भक्तिमय हो जाता है। 

आठवां दिन – अष्टमी पूजा 

इस दिन विशेष भोग लगाया जाता है। भक्त गणेश चालीसा और स्तोत्र का पाठ करते हैं। 

नौवां दिन 

लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गणपति से प्रार्थना करते हैं और विशेष आरती करते हैं। 

दसवां दिन – अनंत चतुर्दशी 

गणपति विसर्जन का दिन। नाचते-गाते भक्त बप्पा को विदा करते हैं।